{"_id":"64b04b1f4349ce63f204d007","slug":"mainpuri-news-crime-online-fraud-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-994-2023-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसी ठगी, कर देगी हैरान: मोबाइल नंबर से बनाई फर्जी UPI ID, खाते से उड़ाए 10.26 लाख रुपये; मैसेज देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी ठगी, कर देगी हैरान: मोबाइल नंबर से बनाई फर्जी UPI ID, खाते से उड़ाए 10.26 लाख रुपये; मैसेज देख उड़े होश
Fri, 14 Jul 2023 10:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:29 AM IST
सार
एक युवक ठगी का शिकार हो गया। नामजद लोगों ने मोबाइल नंबर से फर्जी यूपीआई आईडी बना ली। इसके साथ ही एटीएम भी जारी करा लिया। इसके बाद खाते से 10.26 लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
मैनपुरी के अवध नगर निवासी एक युवक ठगी का शिकार हो गया। नामजद लोगों ने मोबाइल नंबर से फर्जी यूपीआई आईडी बना ली। इसके साथ ही एटीएम भी जारी करा लिया। इसके बाद खाते से 10.26 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ये है मामला
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उनके यहां काम करने वाले कार चालक शिवम सक्सेना ने अपने साथी आशीष, रवी और प्रदीप भारद्वाज के साथ मिल कर उनके बैंक खाते में लगे मोबाइल नंबर की सिम चोरी कर ली। इसके बाद खाते से यूपीआई बनाकर एक एटीएम भी जारी करा लिया गया।ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन