{"_id":"67f026d429558f38c10e4bdf","slug":"mainpuri-news-cooprative-secretry-terminated-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-134905-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: क्षेत्रीय सहकारी समिति किशनी की प्रभारी सचिव सरला चौहान बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: क्षेत्रीय सहकारी समिति किशनी की प्रभारी सचिव सरला चौहान बर्खास्त
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्रीय सहकारी समिति की सचिव सरला चौहान को अध्यक्ष सुखदेव तोमर ने समिति की बैठक के बाद बर्खास्त कर दिया है। सचिव पर ये कार्रवाई वित्तीय आरोपों का स्पष्टीकरण न देने के चलते हुई है।शुक्रवार को सेवा मुक्त पत्र जारी करते हुए अध्यक्ष सुखदेव तोमर ने बताया कि संचालक मंडल की बैठक तीन फरवरी 2025 के प्रस्ताव संख्या तीन में लिए गए निर्णय में सचिव सरला चौहान पर अलग-अलग मामलों में 13 आरोप लगाए गए थे। संबंधित विषय में सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था। सचिव द्वारा आरोपों के विषय में कोई प्रत्युत्तर सक्षम अधिकारियों को प्रस्तुत नहीं किया गया। अध्यक्ष ने 15 दिन के अंदर स्मृति पत्र भी जारी किया गया लेकिन इसके बाद भी जवाब नहीं दिया गया। जवाब न मिलने पर समिति संचालक मंडल की बैठक 25 मार्च का आयोजित हुई। इसमें प्रभारी सचिव सरला चौहान को सर्व सम्मति से सहकारी समिति से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। मामले में सरला चौहान से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन बंद जा रहा था।
-- -
मामला संज्ञान में है। प्रभारी सचिव को क्षेत्रीय सहकारी समिति किशनी बोर्ड ने बैठक के बाद सेवा मुक्त किया है। बोर्ड को ऐसा करने का पूरा अधिकार है।
जितेंद्र कुमार सिंह, एआर काॅपरेटिव।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। प्रभारी सचिव को क्षेत्रीय सहकारी समिति किशनी बोर्ड ने बैठक के बाद सेवा मुक्त किया है। बोर्ड को ऐसा करने का पूरा अधिकार है।
जितेंद्र कुमार सिंह, एआर काॅपरेटिव।