{"_id":"66dde42510264b445e0b03f2","slug":"mainpuri-news-children-left-home-for-mothre-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-123621-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मां की याद आई तो पैदल ही ननिहाल चल दिए दो मासूम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मां की याद आई तो पैदल ही ननिहाल चल दिए दो मासूम...
विज्ञापन
मैनपुरी। मां की याद सताई तो रविवार को भरी दोपहरी में दो मासूम अपनी ननिहाल पैदल ही चल दिए। बच्चों को घर से नदारद पाकर पिता व अन्य परिजन तलाश में जुट गए। दन्नाहार थाना पुलिस को सूचना दी गई। सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ दूर तलाश के बाद बच्चों को मैनपुरी आगरा रोड से सकुशल ढूंढ निकाला। बच्चों को थाने लाने के बाद पिता की सुपुदर्गी में दिया गया है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरबाह निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी अपने दो बच्चों 7 वर्षीय मानवी और 4 वर्षीय पुत्र मानव को घर पर ही छोड़ कर अपने मायके फर्दपुर चली गईं थीं। मां की याद आने के बाद भाई बहन पहले तो मां को घर में ही इधर उधर तलाशते रहे। मां की याद इस हद तक बढ गई तो दोपहर के समय दोनों मासूम घर से पैदल ही मां के पास जाने के लिए निकल गए। पिता ने जब बच्चों को घर पर नहीं देखा तो बाहर गांव में तलाश किया। लोगों से पूछा तो एक व्यक्ति ने बताया कि दोनों भाई पैदल ही गांव से बाहर की ओर जाते दिखे थे। पिता सुरेंद्र ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच थाना दन्नाहार पुलिस को भी सूचना दे दी। दो मासूमों के लापता होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने वरिष्ठ उप निरीक्षक को तलाश के लिए रवाना किया।
कुछ देर चली तलाश के बाद दोनों मासूम मैनपुरी आगरा रोड पर एनएमबी कोल्ड स्टोर के पास पैदल शहर की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चों को गाड़ी में बैठाया और थाने ले आए। महिला आरक्षी सरिता ने जब बच्चों से पूछताछ की तो भाई बहन ने अपने नाम बताए। मानवी ने बताया कि मां की याद आ रही थी, इसलिए वे अपनी ननिहाल फर्दपुर जा रहे थे। पिता सुरेंद्र के थाने पहुंचने के बाद दोनों बच्चों को सुपुर्दगी में दिया गया है।