फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news board exam gio location

Agra News: जियो लोकेशन अपडेट न करने पर जिले के 53 कॉलेजों को नोटिस

Thu, 28 Sep 2023 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news board exam gio location
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के कॉलेज संचालक शासन और परिषद की ओर से मांगी जा रही जानकारी को समय से अपडेट नहीं करा रहे हैं। इसके चलते बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज संचालकों को नोटिस जारी कर जल्द जियो लोकेशन अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। 53 कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है।माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारियों में जुटा हुआ है। सभी कॉलेजों को जियो लोकेशन के निर्देश दिए गए थे। लेकिन जिले के 497 कॉलेजों में से 53 काॅलेजों ने अभी तक जियो लोकेशन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की। इसके चलते 53 कॉलेज परिषद की ऑनलाइन केंद्र निर्धारण की सूची पर शो नहीं हो रहे हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नाराजगी प्रकट करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर संबंधित विद्यालय की जियो लोकेशन अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस सुधीर कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के केंद्र निर्धारण की कार्रवाई चल रही हैं। इसमें केंद्र निर्धारण से लेकर सारी जानकारी ऑनलाइन ही फीड होनी है। जियो लोकेशन के आधार पर ही छात्र आवंटन और केंद्र निर्धारण होना है। लेकिन जिले के 53 कॉलेजों ने अभी तक जियो लोकेशन अपडेट नहीं की है। इसके चलते संंबंधित काॅलेज विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द जियो लोकेशन को अपलोड करें।
विज्ञापन

वर्जन
जिन कॉलेजों ने अभी तक जियो लोकेशन अपडेट नहीं की है वे जल्द जियो लोकेशन को अपडेट करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए परिषद को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed