फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bees attacked pilgrim

Agra News: नेजा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियां ने बोला हमला

Mon, 09 Sep 2024 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bees attacked pilgrim
बिछवां। मन्नत पूरी होने के बाद रविवार को गांव धनमऊ का एक परिवार रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ नेजा चढाने जा रहा था। तभी किला वाले महाराज मंदिर के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले से नेजा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के काटने और भगदड़ में गिरने से घायल हुए लोगों का सरकारी और निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

गांव धनमऊ निवासी लालजी पांडे के पुत्र का रविवार को जन्मदिन था। मन्नत पूरी होने के बाद वह परिवार व ग्रामीणों के साथ नेजा चढ़ाने के लिए बैंडबाजे के साथ रामबाग महाराज मंदिर जा रहे थे। ट्रैक्टर में डीजे लगा हुआ था, श्रद्धालु नाचते गाते हुए गांव से गुजर रहे थे। तभी किला वाले महाराज मंदिर के पास गांव के लोगों ने दर्शन की बात कही। सभी लोग दर्शन के लिए ट्रैक्टर से उतर कर चलने लगे। तभी अचानक पीपल के पेड पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता टूट कर गिर गया। छत्ता गिरते ही हजारों लाखों की तादाद में मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग बचने के लिए भागते समय गिरकर घायल हो गए। वहीं कई लाेगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। हमले में घायल लाल जी, राम, नंदिनी, रागनी, कमलेश, राकेश, मचले, नंदिनी, नीलम, विजय, छोटू, रवि, सोनू , मोनू व अन्य लोगों को उपचार के लिए सरकारी व निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed