फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AAP woman leader write suicide note on Facebook in Mainpuri police probing matter

आप नेत्री की पोस्ट से मची खलबली: लिखा-मैं अंतिम सच 'मौत' को चखने जा रही हूं, भागते हुए पहुंची पुलिस, और फिर...

Tue, 02 May 2023 10:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2023 10:59 AM IST
सार

मैनपुरी में आप नेत्री की फेसबुक पोस्ट से खलबली मच गई। उन्होंने लिखा कि मैं इस दुनिया का अंतिम सच 'मौत' को चखने जा रही हूं। सूचना पुलिस उनके घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन
AAP woman leader write suicide note on Facebook in Mainpuri police probing matter
मैनपुरी में आप नेत्री की फेसबुक पोस्ट से खलबली मच गई - फोटो : www.pexels.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री ने फेसबुक पर पोस्ट करके सनसनी फैला दी। उन्होंने खुद को अपमानित करने की बात लिखते हुए इस दुनिया को छोड़ने तक की बात लिख दी। पुलिस को सूचना मिली तो वह भी अचंभित रह गई। सीओ ने महिला नेत्री से बात करके कारण जाना और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की जिला महासचिव महजबीं खानम हैं। वह कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड खानकाह के पास रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक मैसेज किया। उसमें लिखा कि, 'मौत ही इस दुनिया का अंतिम सच है और मैं इसे चखने जा रही हूं। आज मेरे मान सम्मान को ठेस लगी है'। 

विज्ञापन

सीओ ने महिला नेत्री से बात करके ली जानकारी

पोस्ट करने कुछ ही देर में यह वायरल हो गई। जानकारी पुलिस तक पहुंची तो खलबली मच गई। एसपी विनोद कुमार ने सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह से मामले की जानकारी ली। साथ ही पूरी जानकारी करके कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर सीओ ने महिला नेत्री से बात करके मामले के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

बात करने से कर दिया मना 

इस बारे में जानने के लिए जब महजबीं खानम से बात की गई तो उन्होंने फेसबुक पर की गई पोस्ट के बारे में बात करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती है। हालांकि इस दौरान वह काफी परेशान नजर आईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed