फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother-daughter dies in road accident

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा, ट्रक के धक्के से मां-बेटी की मौत

Wed, 04 Jul 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेवर (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेवर (मैनपुरी) Updated Wed, 04 Jul 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
 mother-daughter dies in road accident
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। महिला भाई के साथ मायके जा रही थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।  
विज्ञापन


कन्नौज के थाना विष्णुगढ़ क्षेत्र के गांव नगला महुआ निवासी सतीश कुमार फर्रुखाबाद के गांव मेरापुर में रह रही बहन अंजलि को लेकर घर जा रहा था। अंजलि की गोद में तीन माह की बच्ची भी थी। 
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक जब थाना बेवर क्षेत्र में जीटी रोड पर मीट बाजार के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ब्रेकर पर बाइक को चपेट में ले लिया। 

ट्रक की अचानक टक्कर से अंजलि की गोद से तीन माह की मासूम छिटककर सड़क पर जा गिरी। वहीं बाइक असंतुलित होने के बाद अंजलि भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। 

हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंजलि ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं सतीश को भी चोटें आई हैं।  

हादसे के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग गया। उधर हादसे की जानकारी होने के बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोग रोते बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed