{"_id":"5b3ccead4f1c1b78468b48d5","slug":"mainpuri-mother-daughter-dies-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दर्दनाक हादसा, ट्रक के धक्के से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा, ट्रक के धक्के से मां-बेटी की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेवर (मैनपुरी)
Updated Wed, 04 Jul 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मैनपुरी में बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। महिला भाई के साथ मायके जा रही थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
कन्नौज के थाना विष्णुगढ़ क्षेत्र के गांव नगला महुआ निवासी सतीश कुमार फर्रुखाबाद के गांव मेरापुर में रह रही बहन अंजलि को लेकर घर जा रहा था। अंजलि की गोद में तीन माह की बच्ची भी थी।
दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक जब थाना बेवर क्षेत्र में जीटी रोड पर मीट बाजार के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ब्रेकर पर बाइक को चपेट में ले लिया।

ट्रक की अचानक टक्कर से अंजलि की गोद से तीन माह की मासूम छिटककर सड़क पर जा गिरी। वहीं बाइक असंतुलित होने के बाद अंजलि भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंजलि ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं सतीश को भी चोटें आई हैं।
हादसे के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग गया। उधर हादसे की जानकारी होने के बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोग रोते बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।