फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri

Agra News: सगे भाइयों सहित हत्या के आरोप से चार बरी,दन्नाहार क्षेत्र में छह साल पहले किसान की हुई थी हत्या

Sat, 21 Jan 2023 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
mainpuri
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में छह साल पहले किसान की हत्या के चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में जिला जज अनिल कुमार ने बरी कर दिए हैं। थाना घिरोर क्षेत्र के दो सगे भाइयों सहित चार लोगों पर किसान की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार के नगला गुलाल निवासी बलवीर सिंह खेती करते थे। वह नौ सितंबर 2016 को घर से धान बेचने के लिए घिरोर गए थे। रात को नहीं लौटे तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। पता नहीं चलने पर परिजन घर लौट गए। 10 सितंबर को लोअर गंग नहर के पास गड्ढे में उनका शव मिला। बलवीर के भाई हरविलास ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच करने के बाद थाना घिरोर के नगला मंगली निवासी रजनीश उसके भाई हैप्पी सहित हम्मीर और पीता उर्फ करू के खिलाफ हत्या करके शव को छिपाने के आरोप में चार्जशीट कोर्ट में भेज दी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई जिला जज अनिल कुमार की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही देने वाले वादी, विवेचक, चिकित्सक, सहित गवाह आरोपियों पर लगाए गए आरोप को साबित नहीं कर सके। बचाव पक्ष के वकील दीपेश कुमार श्रीवास्तव ने गवाही में आरोप साबित नहीं हो पाने पर हत्यारोपियों को बरी किए जाने की दलील दी। जिला जज अनिल कुमार ने दो भाइयों सहित चारों को किसान की हत्या करके शव छिपाने के आरोप से बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed