फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri

मैनपुरी शिक्षा के क्षेत्र में बनेगा प्रेरक जनपद

Sun, 15 Nov 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
mainpuri
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में जिले को प्रेरक जिला बनाने का काम भी डीएम के निर्देशन में शुरू कर दिया गया है। बीएसए ने सभी विद्यालयों के लिए सहायक सामग्री भेजते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में भाषा और गणित विषय पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा के बदलाव और शिक्षा को उपयोगी बनाने की पहल शुरू कर दी है। मैनपुरी को प्रेरक जनपद बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मैनपुरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में प्रेरक जनपद बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी स्कूलों में मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला के लिए सहायक सामग्री और जरूरी दिशा निर्देशों का पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जागरूकता के लिए पंफलेट और पोस्टर का सहारा भी लिया जा रहा है। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि सहायक सामग्री की मदद से ई-पाठशाला का संचालन कर छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिलाएं। वहीं छात्रों के मूल्यांकन के साथ शिक्षकों के कार्य के मूल्यांकन की जिम्मेदारी भी तय की गई है। खंड शिक्षाधिकारी हर माह शिक्षकों के कार्य की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे मुख्य घटक
- शिक्षकों का नियमित सहयोग
-बच्चों का रिपोर्ट कार्ड
-क्रियाशील पुस्तकालय की स्थापना
-प्रेरणा तालिका का उपयोग
-सीखने सिखने की बदलती तस्वीरें
-शिक्षकों का क्षमता वर्धन
-शिक्षक सहयोगी हस्त पुस्तिकाएं
-नियमित दक्षता अनुसार शिक्षण
इनसे लिया जाएगा सहयोग
-दूरदर्शन
-दीक्षा ऐप
-आकाशवाणी
-व्हाट्सएप
-मिशन प्रेरणा वेबसाइट
शासन के निर्देश पर जनपद को प्रेरक जनपद बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विद्यालयों में सहायक सामग्री पहुंचा दी गई है। निर्धारित लक्ष्य और निर्देशों के अनुसार शिक्षक- शिक्षिकाओं को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed