फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri

इजराइल की तकनीकि से होगा मैनपुरी का विकास

Sat, 17 Oct 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
mainpuri
नई दिल्ली स्थित ताइपेई इकॉनोमिक एंड कल्चरल सेंटर पर ताइवान के राजदूत बाउशुआन गेर को बुके भेंट कर? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भारत-ताइवान मैत्री संघ का एक प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली स्थित ताइपेई इकॉनोमिक एंड कल्चरल सेंटर पर ताइवान के राजदूत से मिला। इस दौरान मैनपुरी के विकास पर भी चर्चा की गई। राजदूत से विभिन्न द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर और यूपी में निवेश करने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारत-ताइवान मैत्री संघ के प्रतिनिधि मंडल ने ताइवान के राजदूत बाउशुआन गेर के साथ चीन के विस्तारवाद को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास का संकल्प लिया। चेयरमैन शत्रुघ्न सिंह चौहान ने बताया कि पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण एवं उद्योग मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने मैनपुरी जिले में रोजगार का सृजन करने के लिए ताइवान का फंड, इजराइल की तकनीकि और गुजरात के उद्योग कारखानों को एकत्रित कर जिले को आत्मनिर्भर बनाने पर भी बल दिया।
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिंह चौहान ने ताइवान के राजदूत से मैनपुरी जनपद को भारत का सबसे अच्छा व विकसित जिला बनाने के लिए सहयोग देने की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में इंडो ताइवान फ्रेंडशिप सोसाइटी के चेयरमैन शत्रुघ्न सिंह चौहान के अलावा महासचिव प्रो. सुधीर सिंह, गुजरात के प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन पटेल शामिल थे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed