फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Jainism teaches us a lot: Shivpal

मैनपुरी: हमको बहुत कुछ सिखाता जैन धर्म:शिवपाल

Sun, 27 Nov 2022 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Jainism teaches us a lot: Shivpal
करहल में जैन मंदिर में जैन मुनि के साथ मौजूद पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद डिंपल य? - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जैन धर्म से हमारा बहुत पुराना जुड़ाव है। बचपन में मंदिरों में पाठशाला लगती थी तो हम पढ़ने के लिए मंदिरों में जाया करते थे। बाहर से आए विद्वान एक घंटे तक धर्म के बारे में बताते थे। जैन धर्म हमको बहुत कुछ सिखाता है।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन पाश्रर्वनाथ जिनालय में आचार्य श्री विमर्श सागर ससंघ से आशीर्वाद लेने शनिवार की देर शाम प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। उनके साथ सपा लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी डिंपल यादव भी थीं। दोनों नेताओं का जैन समाज के लोगों ने स्वागत किया। डिंपल यादव ने कहा कि मैं सैफई की बहू हूं और आप सभी की भी बहू हूं। आप सभी का आशीर्वाद लेने आई हूं। मुझे आप सभी पर भरोसा है। सपा ने ही क्षेत्र का विकास कराया है। भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है और आज भी कर रही है।
विज्ञापन

अमित कुमार जयंत शास्त्री, राहुल अहिंसा, राहुल भारतीय, विमल रपरिया, भद्र कुमार जैन, बसंत रपरिया, नीरज जैन रपरिया, मुकेश रपरिया, अवनीश जैन बुलाकी, निशांत जैन कल्लू, हिमांशु जैन, मुकेश जखनियां, अंशुल रपरिया, सचिन जैन, जितेंद्र बजाज, प्रदीप जैन, संजीव रपरिया, वैभव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed