{"_id":"635eb3855aeb1b61ea7d19ae","slug":"mainpuri-how-to-fight-the-battle-against-communicable-diseases-when-the-filth-is-spread-in-the-hospitals-itself-mainpuri-news-agr5517450174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: कैसे लड़ेंगे संचारी रोगों से जंग, जब अस्पतालों में ही फैली है गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: कैसे लड़ेंगे संचारी रोगों से जंग, जब अस्पतालों में ही फैली है गंदगी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीबी वार्ड के पास गंदगी और झाड़ियां।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पिछले दो महीने से अभियान चला रहा है। लेकिन अस्पताल परिसरों का ही ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीण अंचल के अस्पतालों की तो बात छोड़ा जिला मुख्यालय पर संचालित अस्पतालों में भी गंदगी और कचरे के ढेर लगे हैं। कुछ स्थानों पर तो जलभराव के साथ झाड़ियां खड़ी हुई हैं।
न तो अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है और नही नगर पालिका प्रशासन। जिसके चलते अस्पताल आने वाले मरीजों में ही संचारी बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ रही है। वहीं अस्पताल में निवास करने वाले कर्मचारी और डॉक्टरों को भी बीमार होने का भय सता रहा है।
स्थान- जिला अस्पताल का टीबी वार्ड
जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में प्रतिदिन 100 से 200 मरीजों का आना-जाना रहता है। यहां पास में ही एंबुलेंस स्टाफ विश्राम ग्रह भी है। जबकि पास में ही टंकी से रिसाव का जलभराव हो रहा है और बड़ी-बड़ी झाड़ियों के साथ ही गंदगी फैल रही है। जिससे यहां आने वाले मरीजों, तीमारदारों के साथ ही एंबुलेंस स्टाफ में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। झाड़ियों और जलभराव में मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
स्थान- सौ शैया अस्पताल
यहां सौ शैया अस्पताल और एएनए प्रशिक्षण केंद्र के पास गंदगी फैली हुई है। यहां झाड़ियां भी खड़ी हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां नगर पालिका ही शहर के मोहल्ला देवपुरा से निकलने वाला कचरा एकत्रित कर रही है। जबकि सौ शैया अस्पताल में हमेशा से 70 से 80 मरीज भर्ती रहते हैं और यहां 700 से 800 महिला और बच्चे प्रतिदिन उपचार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इस अस्पताल के पास ही गंदगी से यहां के लोग चिंतित हैं। पास में ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के आवास भी हैं वे लोग भी यहां गंदगी आदि से बढ़ते मच्छरों को लेकर चिंतित हैं।
स्थान- डायलिसिस यूनिट
जिला अस्पताल में आल ही में डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई है। यहां 24 घंटे मरीजों की डायलिसिस होती है। जबकि इस यूनिट से मात्र 10 मीटर की दूरी पर गंदगी के साथ ही जलभराव है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। यहां आवारा जानवर भी लेटे रहते हैं जबकि डायलिसिस जैसी यूनिट जहां विशेष साफ-सफाई की जरूरत है वहां भी स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां पास में ही सरकारी कर्मचारियों के आवास भी हैं लेकिन इसके बाद भी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
अस्पतालों में किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं गंदगी है तो उसे तुरंत सीएमएस अपने स्तर से साफ कराएं। जरूरत पड़ने पर नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराएं। यह बड़ी लापरवाही है। इस का संज्ञान लेकर साफ-सफाई कराई जाएगी।
-डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ