फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri health news xray treatment

स्वास्थ्य सेवाओं का हाल: मैनपुरी जिला अस्पताल में बाहर से करवा रहे एक्सरे, मंगाई जा रही दवा

Tue, 20 Jun 2023 01:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2023 01:22 PM IST
सार

जिला अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाओं के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अस्पताल में एक तरफ जहां बाहर दे एक्सरे कराया जा रहा है। वहीं, दवा भी बाहर से मंगाई जा रही है।

विज्ञापन
mainpuri health news xray treatment
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मैनपुरी जिला अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाओं के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अस्पताल में एक तरफ जहां बाहर दे एक्सरे कराया जा रहा है। वहीं, दवा भी बाहर से मंगाई जा रही है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जरूरी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन और प्रशासन का दावा है कि सरकारी अस्पतालों में उपचार की बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। लेकिन ये दावे हकीकत में खोखले साबित हो रहे हैं। अस्पताल में न तो समय से डॉक्टर की बैठते हैं और न ही उपचार आदि की व्यवस्थाएं ही बेहतर हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में एक घंटे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे इसके चलते मरीजों को भटकना पड़ा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे पिछले तीन महीने से खराब चल रहा है। साधा एक्सरे पर अस्पताल के डॉक्टर ही विश्वास नहीं कर रहे हैं। इसके चलते अस्पताल में दुर्घटना में घायल होकर पहुंचने वाले लोगों का बाहर से एक्सरे कराया जा रहा है। यही नहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों को अस्पताल की दवाओं पर भी भरोसा नहीं है। इसके चलते मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार इस संबंध में जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। डिजिटल एक्सरे के यूपीएस में दिक्कत है जिसे शीघ्र ठीक कराया जाएगा। कोई भी डॉक्टर बाहर से दवा नहीं लिख सकता। बाहर से दवा लिखी गई है इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।

केस नंबर- एक
टिंडौली निवासी रहीशा बेगम सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां हड्डी रोग विभाग में दिखाया। तैनात डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल का एक्सर खराब है बाहर से एक्सरे कराकर लाइए।

केस नंबर-दो
शहर के मोहल्ला पत्थरमंडी निवासी पवन कुमार अपने पुत्र सूर्या को लेकर सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। सूर्या की आंखों में दिक्कत थी। नेत्र रोग विभाग में बैठे डॉक्टर ने उन्हें बाहर की दवा लिख दी। पवन कुमार का कहना था कि जब बाहर की दवा ही लेनी है तो वे निजी अस्पताल में ही नहीं चले जाएंग और बाद में बच्चे को लेकर निजी अस्पताल चले गए।


केस नंबर- तीन बरनाहल निवासी ताहिर खान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच करने के बाद बाहर से एक्सरे लिख दिया। परिजन बाहर से एक्सरे नहीं करा सके बाद में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए।


,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed