{"_id":"6394c5f73c33cc766e1c0dd8","slug":"mainpuri-girl-falls-into-water-tub-while-playing-dies-mainpuri-news-agr5563557109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: खेलते समय पानी के टब में गिरी बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: खेलते समय पानी के टब में गिरी बच्ची, मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। मृतका प्रियंका फाइल फोटो।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में खेलते समय टब में गिरी एक साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अपने को कोस रही है कि आखिर वह बच्ची के पास से गई ही क्यों थी।
मोहल्ला हिंदपुरम निवासी प्रदीप कुमार की एक साल की पुत्री प्रियंका को उनकी पत्नी ने शनिवार की सुबह नहलाने के बाद छत पर धूप में बैठा दिया। वह किसी कार्य से नीचे चली गईं। इसी दौरान किसी प्रकार से बच्ची पास में ही पानी से भरे रखे टब के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई।
जब तक प्रदीप की पत्नी छत पर पहुंचती तब तक बच्ची की हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मां रोते हुए बार-बार यह कह रही थी कि आखिर बच्ची को छोड़कर वह नीचे क्यों गई। यदि वह नीचे ना जाती तो शायद बच्ची की जान बच सकती थी।