{"_id":"6393640ba376fe5490582e89","slug":"mainpuri-four-patients-suffering-from-asthma-died-three-were-referred-mainpuri-news-agr5562630199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों ने तोड़ा दम, तीन हुए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों ने तोड़ा दम, तीन हुए रेफर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पिछले दो दिनों से जिला अस्पताल में अस्थमा से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक 16 वर्षीय युवक भी शामिल है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को अस्थमा की दिक्कत से पीड़ित पांच मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
पिछले दो दिनों में जिला अस्पताल में अस्थमा से पीड़ित करीब 11 मरीज भर्ती कराए गए। आठ मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया। शहर के मोहल्ला पचौरी कंपाउंड निवासी सुधीर मिश्रा के 16 वर्षीय पुत्र देव मिश्रा को अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन के अनुसार उसे अस्थमा अटैक की समस्या थी। भोगांव के मोहल्ला सईद निवसी 50 वर्षीय सईद अहमद पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की चपेट में थे। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला शैतान निवासी 80 वर्षीय दाताराम भी अस्थमा के मरीज थे। बृहस्पतिवार की रात परिजन जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला ककरइया निवासी 75 वर्षीय अशोक कुमार भी अस्थमा की दिक्कत से जूझ रहे थे। बृहस्पतिवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हार्टअटैक से वृद्ध की मौत
भोगांव थाना क्षेत्र के जमियतगंज निवासी 75 वर्षीय रामनाथ शुक्रवार की सुबह खेत पर थे। अचानक उन्हें हार्टअटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सभी मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे इसलिए उनकी जांच नहीं की जा सकी। परिजन के अनुसार चार अस्थमा की चपेट में थे, जबकि एक को हार्टअटैक पड़ा।
- डॉ. मदनलाल सीएमएस