फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri firing in supremacy between two sides

मैनपुरीः वर्चस्व की जंग में तड़तड़ाई गोलियां, दहशत से घरों में कैद हो गए लोग

Mon, 05 Mar 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेवर (मैनपुरी) Updated Mon, 05 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
mainpuri firing in supremacy between two sides
दीवार पर बने गोली चलने के निशान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में बेवर थाना क्षेत्र के गांव घुटारा में रविवार की सुबह हुए विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोलियां चलने से गांव के लोग दहशत में आकर घरों में घुस गए। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखकर फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। दोनों पक्ष में हुए टकराव के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 लोगों के विरुद्ध की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गांव घुटारा निवासी पूर्व प्रधान शीलू यादव और आलोक यादव के बीच वर्चस्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आए तो टकराव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही पलों में दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों में कैद हो गए वहीं बाहर खेल रहे बच्चों को घर में छिपा लिया। 

काफी देर तक दोनों पक्षों में फायरिंग होती रही। इस बीच सूचना पर जब पुलिस गांव पहुंची तो फायरिंग कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने जब पूछताछ की तो कोई भी भय के चलते कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ। 

मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान शीलू यादव पक्ष के रिंकू उर्फ हरेंद्र, मनोज, टिंकू, नारायण यादव और चार-पांच अज्ञात, वहीं आलोक पक्ष के गुल्ला यादव, करू पंडित उर्फ शिवम, बब्बल, पप्पू यादव समेत चार पांच-अज्ञात पर कार्रवाई की है।

पहले भी हो चुकी है फायरिंग

प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पीलवान ने बताया कि गांव में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 

पूर्व प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है। ग्रामीणों की मानें तो पहले भी कई बार दोनों पक्ष आपस में टकरा चुके हैं। दोनों पक्ष अपना-अपना वर्चस्व कायम करने के लिए अक्सर भिड़ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed