{"_id":"656ef7bc872f8b8df8030af8","slug":"mainpuri-dumper-collides-with-tractor-trolley-youth-dies-partner-injured-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: ट्रैक्टर-ट्रॉली में डंपर ने मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: ट्रैक्टर-ट्रॉली में डंपर ने मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी घायल
Tue, 05 Dec 2023 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Dec 2023 03:43 PM IST
सार
आलू बेचकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बीती रात आलू बेचकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि किसान मंडी से आलू बेचकर लौट रहा था। रास्ते में डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में किसान का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवीगंज का रहने वाला यशवीर पुत्र कमलेश अपने मित्र सत्येंद्र पुत्र गोरेलाल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लेकर मंडी बेचने के लिए गया था। बताया गया है कि वहां से देर रात लौटते समय ग्राम पुरैया के सामने ट्रैक्टर में डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में यशवीर के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सत्येंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक यशवीर दो भाइयों में बड़ा पुत्र था।