Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri bypass and new city development approved

Agra News: मैनपुरी बाईपास और नया शहर बसाने की मिली मंजूरी

Thu, 27 Mar 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri bypass and new city development approved
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रदेश की योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा, पिछले तीन वर्षों में मैनपुरी के विकास के लिए 150 करोड़ से अधिक की योजनाओं के लिए बजट दिया गया। 700 करोड़ रुपये से बनने वाले मैनपुरी बाईपास मार्ग और मैनपुरी में नया शहर बसाने से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी सरकार ने दी। शहर में 16 महापुरुषों की मूर्तियां लगाई गईं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी विकास के जरिए मैनपुरी को आदर्श बनाया जा रहा है। ट्राजिस्ट हॉस्टल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि वर्ष 2017 से पहले मैनपुरी में गुंडाराज था। पूरे प्रदेश में लाल टोपी वाले लोग थानों में बैठकर जनता पर अत्याचार कराते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में गुंडे ठिकाने लग गए। योगी आज बुलडोजर बाबा के नाम से जाने जाते हैं। इसके बाद पर्यटन मंत्री नुमाइश पंडाल में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन दिवस में शामिल हुए।
विज्ञापन

यहां कहा, यूपी भारत का ग्रोथ इंजन सेवा, सुशासन एवं सुरक्षा नीति के आठ साल पूरे होने पर विकास उत्सव मनाया जा रहा है। आठ साल की विकास यात्रा में बिना किसी भेदभाव के जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाकर विकास की मुख्यधारा में शामिल करने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश से गुंडई, अराजकता, जमीनों पर कब्जा, चौथ वसूली जैसे अपराधों को जड़ से समाप्त किया गया है। प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक सनातनियों, संस्कृति को मानने वाले लोगों ने भागीदारी की। इसके बाद पर्यटन मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस व अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों पर आधारित लगाई स्टॉल का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, सदस्य राज्य महिला आयोग रेनू गौड़, विकास चौहान, उदय चौहान, अनुजेश प्रताप सिंह, मंजूषा चौहान, कविता राठौर, धीरू राठौर, मनोरमा सिंह, अमित गुप्ता, संजय चौहान, भूपेंद्र यादव के अलावा डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ नेहा बंधु, आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed