फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri By Election 2022 Shivpal Yadav targeted BJP in Mainpuri

Mainpuri Bypoll: शिवपाल ने डिंपल के लिए मांगे वोट, कहा- अखिलेश ने हमारा सहयोग लिया तो आज मुख्यमंत्री होते

Sat, 26 Nov 2022 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Nov 2022 04:39 PM IST
सार

मैनपुरी में शिवपाल यादव ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने हमारा सहयोग लिया होता तो आज वह मुख्यमंत्री होते। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में धोखा हो गया, भाजपा ने हमारा फायदा उठाया। 

विज्ञापन
Mainpuri By Election 2022 Shivpal Yadav targeted BJP in Mainpuri
सभा को संबोधित करते शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी में शनिवार को नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने हमारा सहयोग लिया होता तो आज वह मुख्यमंत्री होते। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में धोखा हो गया, भाजपा ने हमारा फायदा उठाया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने हमारा फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि इस बार हम सभी को डिंपल यादव को जिताना है।
 
शिवपाल सिंह शनिवार को बरनाहल क्षेत्र के गांव विनायकपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपना क्षेत्र बांटकर वोट मांगें। मतदान के दिन सुबह सात बजे ही पोलिंग पर लाइन लगा दें। सपा के पास इतना वोट है कि सभी लोग डाल दें तो विरोधी की जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ है। न्याय पालिका दबाव में काम करने लगी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियां चेक की जा रही हैं।  

विज्ञापन

'सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे झुठे मुकदमे'

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मैनपुरी का विकास नेताजी ने ही कराया है। नेताजी की कर्मभूमि में जितना विकास सपा ने कराया है उसका एक चौथाई भी भाजपा नहीं करा सकी है। नेताजी ने हमेशा जाति और मजहब से उठकर काम किया। पूर्व एमएलसी सुभाष यादव, डॉ, रामकुमार यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, रघुराज यादव, राहुल यादव, सर्वेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आरएस यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


Mainpuri Bypoll 2022: अखिलेश यादव बोले- नहीं मिल रही डीएपी, भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान

 

शिवपाल ने नाकऊ में की नुक्कड़ सभा

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में करहल क्षेत्र के गांव नाकऊ में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि हमारी एकता में कमी का विरोधी फायदा उठाने की लगातार कोशिश करते रहे हैं। अब ऐसा नहीं है, हम सब एक हैं। पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, राहुल यादव, रामनरेश प्रधान, रविंद्र प्रधान, जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed