फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav said that DAP is not available farmers are the most worried in the BJP government

Mainpuri Bypoll 2022: अखिलेश यादव बोले- नहीं मिल रही डीएपी, भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान

Fri, 25 Nov 2022 06:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 06:46 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को डीएपी तक नहीं मिल रही है। डीएपी की जमकर कालाबाजारी  हो रही है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान ही परेशान है। 
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that DAP is not available farmers are the most worried in the BJP government
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर और औंछा  में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं। किसान को डीएपी नहीं मिल रही है। डीएपी की जमकर कालाबाजारी हो रही है। भाजपा नेता किसानों की बात ही नहीं कर रहे हैं। किसान उपचुनाव में इसका जवाब वोट के माध्यम से देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री घिरोर के एक मैरिज होम में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई बढ़ी है। रसोई गैस महंगी हुई है। गैस के फ्री सिलिंडरों का कोई पता नहीं है। महिलाएं और युवतियां असुरक्षित हैं। अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने का दावा करने वाले लोग अपराधियों के प्रति नरम रुख अपना रहे हैं। भाजपा ने उपचुनाव में जानबूझकर ऐसा प्रत्याशी उतारा है, जिससे चुनाव में झगड़ा हो। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए जितना काम सपा ने कराया उसका एक भी हिस्सा भाजपा नहीं करा सकी है। भाजपा से नाराज जनता उपचुनाव में भाजपा को आइना दिखा देगी। 

विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, कृपाल सिंह, संजय शर्मा, अजय शाक्य, अभिनंदन यादव, रंजीत कुमार, अतुल कुमार प्रधान, पप्पू यादव, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें CM Yogi Firozabad Visit: सीएम योगी- प्रदेश से गुंडे- माफियाओं का हुआ पलायन, चंड- मुंड होंगे अगले चौराहे पर ढेर

औंछा में यहां हुआ सम्मेलन 

औंछा क्षेत्र के रामदयाल इंटर कॉलेज भगवंतपुर तथा औंछा के एक मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि डीएपी के लिए किसान की समस्या का समाधान नहीं है। डीएपी किसानों को नहीं मिल पा रही है। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी किसान खाली हाथ लौट रहा है। सहकारी समितियों और दुकानों पर डीएपी कालाबाजारी हो रही है। किसानों के खेतों की फसल गोवंश खा रहे हैं। किसान पूरी तरह तबाह हो चुका है। भाजपा सरकार अब नौकरियों की बात नहीं करती है। इस मौके पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, अरविंद यादव, अनिल यादव, अशोक कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed