{"_id":"638b2c435cb6ef356d07bbc2","slug":"mainpuri-by-election-2022-election-campaign-over-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election 2022: थम गया चुनाव प्रचार, अब मतदाता करेंगे वोट का वार, कल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election 2022: थम गया चुनाव प्रचार, अब मतदाता करेंगे वोट का वार, कल का इंतजार
Sun, 04 Dec 2022 03:53 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Dec 2022 03:53 AM IST
सार
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच बजे से थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा और भाजपा के नेताओं ने जिले में कई सभाएं की। जनसंपर्क कर अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में लगभग एक माह बाद शनिवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा और सपा के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। अब पांच दिसंबर को होने वाले मतदान में मतदाता चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच नवंबर को निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके बाद से ही राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गए थे। दस नवंबर से नामांकन शुरू होने के बाद सपा ने डिपंल यादव को प्रत्याशी बनाया तो वहीं भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन
सपा और भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत
इसके अलावा भाजपा की ओर जहां प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओं ने प्रचार किया। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर विधायकों और पूर्व विधायकों ने भी ताकत झोंक दी। लगातार एक के बाद एक सभाएं, रैलियां और संपर्क जारी रहे। अब पांच दिसंबर को मतदान होना है, ऐसे में शनिवार को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया।
विज्ञापन
पांच दिसंबर को मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। रविवार को ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। सोमवार को मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम तक चलेगा। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी ईवीएम को मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाएंगे। इसके बाद आठ दिसंबर को मतगणना होगी।
विधानसभाएं- मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, जसवंतनगर
- रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा
- भूपेंद्र सिंह धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
- प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल
- सुषमा देवी, निर्दलीय
- सुरेश चंद्र, निर्दलीय
चुनाव पर एक नजर
लोकसभा क्षेत्र का नाम- मैनपुरीविधानसभाएं- मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, जसवंतनगर
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
- डिंपल यादव, सपा- रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा
- भूपेंद्र सिंह धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
- प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल
- सुषमा देवी, निर्दलीय
- सुरेश चंद्र, निर्दलीय