{"_id":"6374808e0390a147a53307b6","slug":"mainpuri-by-election-2022-bjp-candidate-raghuraj-singh-reached-mulayam-s-tomb-before-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypolls: बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने किया नामांकन, पहले पहुंचे मुलायम की समाधि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypolls: बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने किया नामांकन, पहले पहुंचे मुलायम की समाधि स्थल
Wed, 16 Nov 2022 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:47 AM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ लोकसभा प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और ममता राजपूत समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
mainpuri news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय से पहले ही जिले के नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व में डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ नामांकन प्रस्तावित था, लेकिन अचानक उनके आगमन से पहले ही नामांकन कर दिया गया।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने इटावा निवासी रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को रघुराज सिंह शाक्य दोपहर एक बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और बृज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ दोपहर एक बजे नामांकन करने वाले थे, लेकिन अचानक सुबह 11 बजे ही रघुराज सिंह शाक्य जिले के नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें पूर्व मंत्री और भोगांव से भाजपा विधायक रामनरेश अग्रिहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान प्रस्तावक रहे। उनके साथ लोकसभा प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और ममता राजपूत समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि वे एक किसान के बेटे हैं और चुनाव जीतने के बाद भी सबके बीच रहकर उनकी सेवा करेंगे।