फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: 2189 candidates will give Vidya Gyan entrance exam today at three centers

मैनपुरी: तीन केंद्रों पर 2189 परीक्षार्थी आज देंगे विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा

Sat, 17 Dec 2022 07:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: 2189 candidates will give Vidya Gyan entrance exam today at three centers
मैनपुरी। जिले के तीन केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पाली में बालिकाएं और द्वितीय पाली में बालक परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा में कुल 2189 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की सारी तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन

प्रदेश में दो विद्या ज्ञान स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन जनपद स्तर पर कराया जा रहा है। रविवार को जिले में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करहल और अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर सुबह की पाली में 290 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी जबकि शाम की पाली में 322 बालक। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करहल पर प्रथम पाली में 288 बालिकाएं और द्वितीय पाली में 289 बालक परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर में प्रथम पाली में 495 बालिकाएं और द्वितीय पाली में 505 बालक परीक्षा में शामिल होंगे। बीएसए दीपिका गुप्ता ने परीक्षा की निगरानी के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस केंद्र पर कौन-कौन से ब्लॉक के छात्र देंगे परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी : मैनपुरी, कुरावली व जागीर।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करहल : करहल, बरनाहल व घिरोर।
अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर : बेवर, सुल्तानगंज व किशनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed