{"_id":"64d474f479981346b20f01a9","slug":"mainpur-murder-father-reached-the-police-station-with-a-rifle-after-son-murder-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटे को मार दी गोली, गिरफ्तार कर लो साहब... हत्या के बाद राइफल लेकर थाने पहुंचे पिता; हैरान रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटे को मार दी गोली, गिरफ्तार कर लो साहब... हत्या के बाद राइफल लेकर थाने पहुंचे पिता; हैरान रह गई पुलिस
Thu, 10 Aug 2023 11:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:28 AM IST
सार
मैनपुरी में पिता ने रायफल से अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा। पुलिसवालों से बोला कि 'मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'।
विज्ञापन
Mainpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा औंछा में बुधवार को पुत्र को गोली मारने के बाद थाने पहुंचे पिता ने थाने पहुंच कर पुलिसकर्मियों से कहा कि - बेटे को गोली मार दी है। गिरफ्तार कर लो साहब... बुजुर्ग की बात सुनकर पुलिसकर्मी सकते में आ गए। मौके पर जाकर देखा तो बात सही निकली। तुरंत ही उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
औंछा खास निवासी विजयपाल के पुत्र राजीव यादव घर के बाहर मुख्यद्वार के पास मोबाइल की दुकान करता थे। राजीव संवाद न्यूज एजेंसी से भी जुड़े थे। पिता उक्त दुकान को हटाने के लिए कह रहे थे। वह चाहते थे कि दुकान हट जाए तो घर और खेत पर जाने का सीधा रास्ता हो जाए। वहीं राजीव अपने जमे जमाए धंधे को बिगाड़ना नहीं चाहते थे।
इसको लेकर पिता-पुत्र के बीच अनबन चलती रहती थी। बुधवार की सुबह दोनों के बीच गरमागरमी हुई और फिर विजयपाल ने पुत्र को गोली मार दी। राजीव को गोली मारने के बाद विजयपाल घर से कुछ कदम की दूरी पर स्थित थाने पहुंच गए। वहां अपनी राइफल पुलिसकर्मियों के सामने रख दी और कहा बेटे को गोली मार दी है... मुझे गिरफ्तार कर लो।
विज्ञापन
बुजुर्ग की बात सुनकर पहले तो पुलिसकर्मियों को यकीन नहीं हुआ। विजयपाल ने दोबारा जोर देकर कहा तो पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। तुरंत ही बताए गए स्थान पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो पाया कि वृद्ध सच बोल रहे हैं। उक्त घटना को लेकर तुरंत ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी की राइफल कब्जे में लेकर हवालात में बंद कर दिया।

बेटा कुल्हाड़ी लेकर आया तो मार दी गोली
बेटे राजीव को गोली मारने के बाद थाने में पिता विजयपाल ने पुलिस को बताया कि सुबह झगड़ा हुआ तो पुत्र गुस्से में कमरे में चला गया और कुल्हाड़ी लेकर आया। उन्हें भी गुस्सा आ गया और वह रायफल लेकर आए और गोली चला दी। गोली बेटे की गर्दन में जा लगी।

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
औंछा में युवक की हत्या की घटना के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों व घर में मौजूद परिजन से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद थाने पहुंच कर आरोपी पिता विजयपाल से भी घटना को अंजाम देने की वजह के बारे में पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।