{"_id":"570ab8794f1c1b5174c81107","slug":"main-doors-of-homes-closed-of-railway-boundary","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की बाउंड्री से बंद हुए घरों के मुख्य दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की बाउंड्री से बंद हुए घरों के मुख्य दरवाजे
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Mon, 11 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
सुंदरपाड़ा में आठ फुट ऊंची दीवार बनाने पर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के ट्रैक पर आने के बाद घनी बस्तियों के आसपास के रेल ट्रैक के किनारे बाउंड्रीवाल बनाने का काम तेज हो गया है। सुंदरपाड़ा में भी आठ फुट ऊंची बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है। इसके कारण ट्रैक के किनारे बने घरों के मुख्य दरवाजे तक बंद हो गए हैं। इससे बस्ती के लोगों में रोष है। वे सोमवार को डीआरएम से मिलेंगे।
बता दें, गतिमान एक्सप्रेस की 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को देखते हुए संरक्षा आयुक्त ने घनी बस्तियों के आसपास से गुजरने वाले रेल ट्रैकों पर बाउंड्रीवाल कराने के निर्देश दिए थे। मथुरा, कोसी समेत कई बाहरी स्थानों पर बाउंड्रीवाल बनाने का काम चल रहा है।
एक सप्ताह पहले सुंदरपाड़ा स्थित ट्रैक के किनारे भी आठ फुट ऊंची बाउंड्री बनाने का काम शुरू हुआ। लोगों ने बताया कि ठेकेदार मनमाने तरीके से बाउंड्री बनवा रहा है। बस्ती के कई घरों का तो मुख्य दरवाजा तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
लोगों ने तीन से चार फुट की गली छोड़ने की बात कही है। हरिया की बगीची के मनमोहन चिंटू का कहना है कि कुछ लोगों के घर के सामने जगह दी गई है, जबकि कुछ लोगों के रास्ते ही बंद कर दिए गए हैं।