{"_id":"5d2872588ebc3e6d216fd068","slug":"main-accused-of-gang-rape-arrested-in-police-encounter-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक सिपाही भी घायल
Fri, 12 Jul 2019 06:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Jul 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा घायल आरोपी, पास में खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश और एक सिपाही घायल हुए हैं। पकड़ा गया बदमाश सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी है।
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने मुठभेड़ में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जींगन चंदाई गांव के पास करीब आधा घंटे तक मुठभेड़ चली। आरोपी के पैर में गोली लगी है, वहीं एक सिपाही भी घायल हुआ है। एक बदमाश भाग गया।
कुरावली क्षेत्र में पांच जुलाई की रात पति की आंखों में स्प्रे डालकर कार सवारों ने महिला का अपहरण कर लिया था। तीन बदमाशों ने चलती कार में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे एटा में छोड़कर फरार हो गए थे।

50 हजार रुपए का था इनाम
पुलिस की ओर से मुख्य आरोपी लालू उर्फ सतेंद्र यादव निवासी नगला रते थाना औंछा पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इस बीच जानकारी मिली कि लालू एक साथी के साथ गांव लखौरा के पास मौजूद है।
शुक्रवार दोपहर स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कुरावली शिवकुमार चौहान ने टीम के साथ घेराबंदी शुरू कर दी। करीब 12 बजे लालू व उसका साथी पुलिस के घेरे में आ गए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। एक गोली लालू के पैर में लगी, जिससे वो सड़क पर गिर पड़ा। मुठभेड़ के दौरान सिपाही सरदार सिंह निवासी नगला बर, थाना मगोर्रा मथुरा भी घायल हो गया।

ये सामान हुआ बरामद
घायल सिपाही और बदमाश लालू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी अजय शंकर राय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की ओर से चार तो पुलिस की ओर से पांच राउंड फायर किए गए।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी लालू यादव को गिरफ्तार किया है। कब्जे से बाइक, एक तमंचा, आठ कारतूस, 4940 रुपये नकद और एक पाजेब मिली है। पकड़े गए बदमाश पर पिलुआ थाने और कुरावली में दो-दो मामले दर्ज हैं।