{"_id":"697ae19fd677ac5001081cbc","slug":"main-accused-killed-in-police-encounter-after-raj-chauhan-murder-case-revelation-in-agra-2026-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दरोगा और सिपाही को लगी गोली, थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान, ऐसे ढेर हुआ अरबाज खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: दरोगा और सिपाही को लगी गोली, थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान, ऐसे ढेर हुआ अरबाज खान
Thu, 29 Jan 2026 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jan 2026 09:57 AM IST
सार
राज चौहान हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी ने सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायर कर दिए। फायरिंग में दरोगा और सिपाही गोली लगने से घायल हुए, वहीं बुलेटप्रूफ जैकेट ने प्रभारी निरीक्षक की जान बचाई।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना ट्रांस यमुना स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में जेल से छूटे आरोपी राज चाैहान की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपियों आशु तिवारी और मोहित पंडित को बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रांस यमुना और डाैकी इलाके में हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। वहीं तीन आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति माैका पाकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने देर रात उनकी घेराबंदी कर ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तमंचे की बरामदगी के लिए ले जाते समय टेड़ी बगिया क्षेत्र में कांशीराम आवास के पास आरोपी ने उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में आरक्षी मनोज कुमार और उपनिरीक्षक ऋषि घायल हो गए, जबकि थाना प्रभारी ट्रांस यमुना हरेन्द्र गुर्जर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं।
घायल सिपाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरबाज खान को छाती और दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार अरबाज खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना 23 जनवरी को हुई थी। ट्रांस यमुना इलाके में जलेसर मार्ग पर एसएन स्टे गेस्ट हाउस है। सादाबाद के गांव बेदई निवासी राज चाैहान की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह दो दिसंबर को ही जेल से छूटकर आया था। उसने जेल से जमानत पर आने के बाद जुलूस निकाला था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। कई लोगों को गिरफ्तार किया था। राज चाैहान दबंगई दिखा रहा था। जुआ लूट लिया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि उसकी क्षेत्र के रंगबाजों से ठन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बदमाशों को ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन पहले एक गुट ने एलान किया था कि जो जिंदा रहेगा, वही राज करेगा। इसके बाद ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अज्ञात में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने कई दिन की पड़ताल के बाद अपराधियों को चिह्नित किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही थी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि हत्याकांड में शामिल पांच बदमाशों को चिह्नित किया गया है। इनमें आशु तिवारी, अरबाज खान उर्फ मंसूरी, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति और मोहित पंडित के बारे में पता चला। वह घरों से भाग गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीम लगी थीं। सभी आरोपियों पर मंगलवार को 25-25 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। सबसे पहले रात 1 बजे थाना ट्रांस यमुना इलाके में खत्ता घर के पास पुलिस ने मोहित पंडित को पकड़ा। वह बाइक से जा रहा था। पुलिस के घेरने पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। बाइक भी मिली। आरोपी मूलरूप से एटा का रहने वाला है। वर्तमान में ट्रांस यमुना इलाके में रह रहा था। इसके बाद डाैकी थाना क्षेत्र में आशु तिवारी को घेर लिया गया। उसने बचने का प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया। इसके बाद वहीं तीन साथी अरबाज, विष्णु और आकाश भी आरोपियों के साथ थे। वो भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। पुलिस ने घेराबंदी की हुई थी। वह रकम के इंतजाम के लिए आगरा आए थे। इसके बाद दूसरे जिले में जाने की तैयारी कर चुके थे।