{"_id":"6a28e2aee4bd370995062092","slug":"maid-takes-toddler-without-informing-family-returns-child-after-three-hour-scare-in-agra-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मासूम बेटे को साथ ले गई नौकरानी, तीन घंटे चली तलाश; परिचित के घर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मासूम बेटे को साथ ले गई नौकरानी, तीन घंटे चली तलाश; परिचित के घर मिली
Wed, 10 Jun 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:36 AM IST
सार
आगरा के कमलानगर में एक नौकरानी ढाई साल के बच्चे को बिना बताए अपने परिचित से मिलने दयालबाग ले गई, जिससे परिजन घबरा गए। पुलिस की तलाश और सख्ती के बाद वह तीन घंटे बाद बच्चे को सकुशल वापस लेकर लौटी, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमलानगर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरानी उनके ढाई साल के बेटे को बिना बताए ले गई। इससे परिजन परेशान हो गए और पुलिस से शिकायत की। सोमवार दोपहर नौकरानी बच्चे को घुमाने के बहाने दयालबाग में एक परिचित से मिलने चली गई थी।
पुलिस ने तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज में नौकरानी बच्चे के साथ दिखी। पुलिस की सख्ती के बाद नौकरानी तीन घंटे बाद शाम करीब 6:30 बजे बच्चे को सकुशल लौटाने पहुंची।
परिजन ने बच्चे को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली और नौकरानी को नौकरी से हटा दिया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि परिजनों ने बाद में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।