{"_id":"5e56b5c08ebc3ef3947c2f1d","slug":"mahila-ka-murder-hua-kasganj-news-agr431395732","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हत्याकांड : आरोपियों के साथ परिजन भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हत्याकांड : आरोपियों के साथ परिजन भी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। गठित टीमें तलाश के लिए अन्य थाना पुलिस का भी सहारा ले रही है। वहीं अन्य पहलुओं पर जांच के लिए पुलिस कृषि भूमि के दस्तावेजों की भी जांच करेगी। आशंका है कि कहीं हत्यारों ने हत्या से पहले राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास तो नहीं किया।
गांव नगला गिरधारी में संपत्ति और खेत हड़पने के लिए गांव के ही रवीश, रिसाल सिंह, मुकेश और दरोगा ने विधवा महिला सविता की हत्या कर दी थी। मामले में सविता के पिता शिवराज ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने बुधवार को गांव नगला गिरधारी में पहुंचकर आरोपियों के परिजनों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन परिजन भी नहीं मिले। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली है। मृतका के पिता शिवराज की आशंका पर पुलिस राजस्व अभिलेखों की जांच भी कर रही हैं।
की जा रही है तलाश
सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
- शैलेंद्र गौतम, कोतवाली निरीक्षक।