{"_id":"6a0a2ec20e5acca7aa0c5ee7","slug":"mahi-cricket-club-became-the-champion-of-power-cup-season-2-agra-news-c-365-1-sagr1044-107923-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: माही क्रिकेट क्लब बना पावर कप सीजन-2 का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: माही क्रिकेट क्लब बना पावर कप सीजन-2 का चैंपियन
Mon, 18 May 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 18 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
पावर कप सीजन-2
आगरा। जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित पावर कप सीजन-2 का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। माही क्रिकेट क्लब (एमसीसी 07) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहाबाद क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहाबाद क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 167 रन बनाए। शहजान खान ने नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेली। माही क्रिकेट क्लब के मंगेश यादव ने दो, राहुल कपूर और केडी ने 1-1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही क्रिकेट क्लब की टीम ने केवल 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रकाश कुमार पात्रा ने नाबाद 72 रन, जनार्दन राणा ने 59 रन बनाए। सोनू गुर्जर ने दो और गौरव चौहान ने 1 विकेट लिए।
पुरस्कार समारोह में यूथ क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी गजेंद्र रोजा को मैन ऑफ द सीरीज, माही क्रिकेट क्लब के जनार्दन राणा को बेस्ट बैट्समैन, सुनील सरवन को बेस्ट बॉलर व फतेहाबाद क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी अन्ना अरिदमन को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाए गए जबकि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तानों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ता सत्येंद्र सिंह राणा भी मौजूद रहे।