फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahatma gandhi birth anniversary when gandhi spent one night in police custody in mathura

Gandhi Jayanti 2019: यहां रातभर पुलिस बैरक में रुके थे महात्मा गांधी

Wed, 02 Oct 2019 10:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi birth anniversary when gandhi spent one night in police custody in mathura
महात्मा गांधी
आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर मथुरा के अतीत में झांके तो यहां गांधी जी ने पुलिस बैरक में एक रात  बिताई थी। इसके साथ आजादी की मशाल को तेज करने भी वो दो बार धार्मिक नगरी मथुरा आए थे।
विज्ञापन

 
1919 में आतंकवादी अपराध अधिनियम (काला कानून) के खिलाफ महात्मा गांधी के आह्वान पर देशभर में हुई हड़ताल के दौरान पुलिस ने पंजाब में सत्यागृहियों पर फायरिंग की थी। इसी के विरोध के लिए गांधी जी मुंबई (तत्कालीन बांबे), दिल्ली और अमृतसर की रेल यात्रा करने निकले थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान उन्हें मथुरा से आगे पलवल स्टेशन पर अंग्रेजी सरकार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहां से फिर उन्हें ट्रेन से मथुरा लाया गया। रात हो जाने पर मथुरा में गांधी जी को पुलिस बैरक में रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सुबह अंग्रेज उन्हें मालगाड़ी में बिठाकर राजस्थान की ओर ले गए। हालांकि मथुरा पुलिस बैरक में ऐसा कोई स्मारक या प्रतीक नहीं है, जो इस ऐतिहासिक घटना का स्मरण दिला सके। यह किस्सा सिर्फ गांधी जी से जुड़ी किताबों में है।

स्वाधीनता आंदोलन को धार देने दो बार आए थे गांधी जी 

नवंबर 1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पुराने शहर के बीच पार्क में आंदोलनकारियों के आमरण अनशन को संबोधित किया। मौलाना आजाद और पंडित मोतीलाल नेहरू ने भी गांधी जी का साथ दिया था। अब इस स्थान को गांधी पार्क के नाम से पहचाना जाता है। 

वहीं 1929 में महात्मा गांधी का मथुरा में दूसरी बार आगमन हुआ था। तब वे रंगेश्वर स्थित पुराने डाकघर में ठहरे थे। यही से मथुरा के अलावा वृंदावन, कोसीकलां, गोवर्धन, सादाबाद, गोकुल और महावन में आजादी को लेकर सभाएं व बैठकें की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed