फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahashivratri...the devotion of Mahadev on the pilgrimage city

Agra News: महाशिवरात्रि...तीर्थनगरी पर दिख रही महादेव की भक्ति

Sun, 23 Feb 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri...the devotion of Mahadev on the pilgrimage city
सोरोंजी(कासगंज)। महाशिवरात्रि पर्व में अब केवल तीन दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में तीर्थनगरी पर महादेव के भक्तों की भीड़ देखने लायक है। धीरे-धीरे बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या से तीर्थनगरी का माहाैल भक्तिमय हो गया है। सोरोंजी लहराघाट के आस-पास और सड़कों के किनारे कांवड़ को सजाने के लिए लगी रंग बिरंगी दुकानें भक्तिमय महाैल को और भी सुंदर बना रही हैं। 200 से 250 किलोमीटर दूर से चलकर आ रहे कांवड़ियों की श्रद्धा भाव विभाेर करने वाली है। पूरी तीर्थ नगरी इन दिनों हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर दी हैं। कांवड़ मेले और यातायात को संभाल रहे पुलिसकर्मियों को भी श्रद्धालुओं के साथ मानवीय व्यवहार करने की नसीहत दे दी है। लहरा गंगाघाटा से महाशिवरात्रि पर हर वर्ष लाखों की संख्या में कांवड़िये कांवड़ भरकर भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर जाते हैं। श्रद्धा और भक्ति की यह साधना कड़े नियमों के साथ पूरी की जाती है। कांवडिय़े और कांवड़ की पवित्रता बनी रहे, इसके लिए कांवड़िये टोलियों में कांवड़ लेकर निकलते हैं। उनके साथी कांवड़ियों का रास्ता साफ कराने के लिए सीटी बजाते चलते हैं। विश्राम के समय दूसरा कांवडिय़ा अपने कांधे पर कांवड़ रखता है क्योंकि कावड़ को जमीन पर नहीं रखा जाता है। इसी नियम का पालन करते हुए 200 से 250 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाती है। कई कांवडिय़े नंगे पैर इस यात्रा को पूरा करते हैं। तीर्थनगरी और लहरा गंगा घाट पर इस समय कांवड़ भरने के लिए कांवड़ियों की टोलियां पहुंच रही हैं। ट्रेन, बस, कार, टेंपों, ट्रैक्टर- ट्राली व अन्य साधनों से भी कांवड़ियों की टोलियां आ रही है। श्रद्धा और भक्ति का अनूठा सैलाब लहरा गंगा घाट पर नजर आने लगा है। आगामी दो दिन में कांवडिय़ों की और भीड़ बढ़ेगी, जिससे लहरा गंगा घाट से कासगंज के नदरई तिराहे तक करीब 22 से 25 किलोमीटर तक कांवडिय़ों की अनवरत कतारें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed