{"_id":"663ca61d0d5ea38b7e0d4e8b","slug":"maharana-pratap-jayanti-2024-hydra-overturned-wreath-was-being-garlanded-on-statue-in-mainpuri-2024-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान पलट गई हाइड्रा, देखें हादसे का लाइव वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान पलट गई हाइड्रा, देखें हादसे का लाइव वीडियो
Thu, 09 May 2024 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 May 2024 04:01 PM IST
सार
मैनपुरी में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर करहल चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण हो रहा था। इसी दौरान हाइड्रा पलट गई और उसके केबिन में सवार लोग जमीन पर गिर गए। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। हालांकि हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में महाराणा प्रताप की जयंती पर बृहस्पतिवार को क्षत्रिय समाज के लोग उत्साहित थे। करहल चौराहे पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान हाइड्रा पर चढ़ कर कुछ युवकों ने माला पहनाई। वजन अधिक होने के कारण हाइड्रा कुछ नीचे आकर पलट गई। जिसके चलते आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज के लोगों की ओर से बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाराणा प्रताप को याद करते हुए क्षत्रिय नेताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही गई। आयोजन के दौरन करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
इस बीच कुछ अति उत्साह में युवा नगर पालिका की हाइड्रा पर सवार होकर माल्यार्पण करने के लिए ऊपर चले गए। माल्यार्पण तो कर दिया, लेकिन वजन अधिक होने की वजह से हाइड्रा संतुलन खो बैठा और कुछ नीचे आते ही हाइड्रा को साधने वाली मशीन पलट गई। उसमें बैठे चारों युवक सड़क पर जा गिरे।
हादसे के चलते आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि हाइड्रा का संतुलन काफी नीचे आने के बाद बिगड़ा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गिरने से युवकों को मामूली चोट लगी। नगर पालिका कर्मियों ने मशीन को सही किया और वहां से ले गए।