फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahant Nritya Gopal Das Called for cooperation in construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माणः संत-महंत से सहयोग का आह्वान, वृंदावन में आश्रम में रुके महंत नृत्य गोपालदास

Thu, 20 Feb 2020 01:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Feb 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Mahant Nritya Gopal Das Called for cooperation in construction of Ram   temple
महंत नृत्य गोपाल दास
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष बनाए गए महंत नृत्य गोपाल दास मंगलवार देर शाम से बुधवार सुबह दस बजे तक वृंदावन स्थित अपने नारायण आश्रम में रहे। बताया जाता है कि यहां कई संतों से महंत की चर्चा हुई, जिनमें उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह उन्हें दिल्ली पहुंचने की जानकारी मिली तो वह तत्काल रवाना हो गए। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ऑफिस में हुई बैठक में महंत को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। 
विज्ञापन


महंत नृत्य गोपाल दास का वृंदावन में केशवधाम के निकट नारायण आश्रम है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान महंत ने काफी गतिविधियां मथुरा-वृंदावन में रहकर जारी रखीं। लोकसभा में राम मदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही देशभर में संतों ने महंत नृत्य गोपाल दास को ट्रस्ट में शामिल करने की मांग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन में भी संतों ने मांग की थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष बनाए जाने से एक दिन पहले महंत मंगलवार की शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से मुलाकात नहीं की, लेकिन कुछ संतों से उनकी भेंट जरूर हुई है। बुधवार की सुबह दस बजे उन्हें दिल्ली से बुलावा आया तो वह दिल्ली रवाना हो गए। आचार्य देवमुरारी बापू ने बताया कि उन्होंने महंत से उनके आश्रम में भेंट की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed