{"_id":"5e4e36188ebc3ecf197d0aca","slug":"mahant-nritya-gopal-das-called-for-cooperation-in-construction-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माणः संत-महंत से सहयोग का आह्वान, वृंदावन में आश्रम में रुके महंत नृत्य गोपालदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माणः संत-महंत से सहयोग का आह्वान, वृंदावन में आश्रम में रुके महंत नृत्य गोपालदास
Thu, 20 Feb 2020 01:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष बनाए गए महंत नृत्य गोपाल दास मंगलवार देर शाम से बुधवार सुबह दस बजे तक वृंदावन स्थित अपने नारायण आश्रम में रहे। बताया जाता है कि यहां कई संतों से महंत की चर्चा हुई, जिनमें उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान किया है।
बुधवार सुबह उन्हें दिल्ली पहुंचने की जानकारी मिली तो वह तत्काल रवाना हो गए। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ऑफिस में हुई बैठक में महंत को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।
महंत नृत्य गोपाल दास का वृंदावन में केशवधाम के निकट नारायण आश्रम है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान महंत ने काफी गतिविधियां मथुरा-वृंदावन में रहकर जारी रखीं। लोकसभा में राम मदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही देशभर में संतों ने महंत नृत्य गोपाल दास को ट्रस्ट में शामिल करने की मांग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
वृंदावन में भी संतों ने मांग की थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष बनाए जाने से एक दिन पहले महंत मंगलवार की शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से मुलाकात नहीं की, लेकिन कुछ संतों से उनकी भेंट जरूर हुई है। बुधवार की सुबह दस बजे उन्हें दिल्ली से बुलावा आया तो वह दिल्ली रवाना हो गए। आचार्य देवमुरारी बापू ने बताया कि उन्होंने महंत से उनके आश्रम में भेंट की।