{"_id":"5d4315288ebc3e6cc92d7127","slug":"mahant-murderer-accused-arrested-in-police-encounter-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा महंत का हत्यारोपी, पचास हजार का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा महंत का हत्यारोपी, पचास हजार का था इनाम
Fri, 02 Aug 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में हत्यारोपी उमेश पाठक का उपचार कराते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जैंत पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सनसिटी के निकट जंगल में पुलिस की महंत की हत्या के आरोपी से मुठभेड़ हुई। इसमें हत्यारोपी एवं 50000 का इनामी जयपुर निवासी उमेश पाठक के घायल होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
सनसिटी के निकट जंगल में बदमाश की सूचना पर कोतवाली पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो महंत के हत्यारोपी उमेश पाठक के दायें पैर में घुटने से नीचे गोली लग गई। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से गोपालबाग के महंत की डस्टर कार, लाइसेंसी बंदूक व माला के साथ एक तमंचा बरामद किया है।

Trending Videos
ज्ञात हो कि गोपालबाग के महंत बालमुकुंद शरण शास्त्री की 12 जून को हत्या में शामिल उमेश पाठक की तलाश पिछले एक माह से पुलिस कर रही थी। मौके पर सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया हत्यारोपी उमेश पाठक पर इनाम घोषित था।