{"_id":"5e4a86d18ebc3ef258696eb5","slug":"maha-shivaratri-2020-puja-date-and-puja-vidhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में दो दिन मनेगा महाशिवरात्रि का पर्व, इस दिन होगी खप्पर पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में दो दिन मनेगा महाशिवरात्रि का पर्व, इस दिन होगी खप्पर पूजा
Wed, 19 Feb 2020 01:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
maha shivaratri 2020
- फोटो : maha shivaratri 2020
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में महाशिवरात्रि का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। इसके अनुसार शैव मत के लोग 21 एवं वैष्णव मत के लोग 22 फरवरी को पर्व मनाएंगे। इस दौरान शिवालयों में रुद्राभिषेक और रुद्री पाठ के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पंडित अमित भारद्वाज के अनुसार शैव संप्रदाय के अनुसार निशीथ काल में चतुर्दशी तिथि व्याप्त होने पर 21 फरवरी को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु पूजन के साथ उपवास रख सकेंगे। मंदिर, शिवालयों में 21 फरवरी की रात को ही रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण होंगे।
वहीं, 22 फरवरी को वैष्णवों द्वारा उदियात (सूर्योदय के समय) में चतुर्दशी तिथि के चलते व्रत परायण, पूजन-अर्चन करना श्रेयस्कर है। उदियात तिथि पूरे दिन मान्य होती है। 22 फरवरी को सायं बेला तक चतुर्दशी तिथि मान्य है।

Trending Videos
23 फरवरी को खप्पर पूजा
शिव खप्पर पूजन 23 फरवरी अमावस्या को होगा। इस दिन ही खप्पर पूजा का विधान है। महाशिवरात्रि का रात्रिकाल में होने वाले रुद्राभिषेक एवं रात्रि के चारों प्रहर में होने वाले उत्सव 21फरवरी को ही मान्य हैं। 22 फरवरी को दिन में केवल पूजन, अर्चन और व्रत परायण होगा।
दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि शिवरात्रि का व्रत 21 फरवरी को स्मार्ता और 22 फरवरी को वैष्णव जन रखेंगे। साहित्याचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शिव अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं।