कासगंज के थाने में मौत का मामला: पटियाली एसडीएम ने शुरू की मजिस्ट्रेट जांच, जल्द होंगे बयान
नौ नवंबर को कासगंज सदर कोतवाली में अल्ताफ नाम के युवक की मौत हो गई थी। उसका शव हवालात के बाथरूम में मिला था। उस पर नाबालिग को अगवा करने का आरोप था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सदर कोतवाली की हवालात में हुई आरोपी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। डीएम ने पटियाली एसडीएम को जांच सौंपी है। एसडीएम ने शुक्रवार को मामले से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया है। जल्द ही बयान के लिए एसडीएम तिथि निर्धारित करेंगे।
नौ नवंबर की शाम को सदर कोतवाली की हवालात में बंद नाबालिग किशोरी को अगवा करने के आरोपी अल्ताफ की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टोंटी में जैकेट की डोरी फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन मृतक के परिजनों ने पुलिस की थ्योरी को नकार दिया है।
संबंधित खबर- हवालात में मौत: अल्ताफ के परिवार से मिलने कासगंज आ सकती हैं प्रियंका गांधी, कांग्रेस करेगी कानूनी मदद
थाने में आरोपी अल्ताफ की मौत को लेकर सियासत गरमाई हुई है। घटना से बाद से ही न्यायिक और प्रशासनिक जांच की मांग उठ रही थी। डीएम हर्षिता माथुर ने मामले की जांच एसडीएम पटियाली पीएन सिंह को सौंपी। एसडीएम ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने आरोपी अल्ताफ के मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों का अवलोकन शुरू कर दिया है। जल्द ही एसडीएम बयान दर्ज कराने के लिए तिथि नियत करेंगे। जिसमें कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से अपने बयान दर्ज करा सकेगा।
पुलिस भी जांच में जुटी
आरोपी की मौत के मामले में एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि दो को लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले में पुलिस भी जांच कर रही है। एसपी खुद पूरे प्रकरण में नजर बनाए हुए हैं और बिंदुवार सभी तथ्यों पर अवलोकन कर रहे हैं।
एसडीएम पटियाली पीएन सिंह ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच मिली है। जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दस्तावेजों का अवलोकन किया जा रहा है। जल्द ही बयान दर्ज कराने के लिए तिथि नियत की जाएगी।