फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mafia was cutting green trees, saw the forest guard and ran away

Agra News: माफिया काट रहे थे हरे पेड़, वनरक्षक को देखकर भागे

Sun, 22 Sep 2024 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Sep 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mafia was cutting green trees, saw the forest guard and ran away
कासगंज। जिले में प्रतिबंधित पेड़ों का कटान लगातार जारी है। रविवार को भी शहर कोतवाली क्षेत्र में माफिया आम के बाग में हरे पेड़ों का कटान कर रहे थे। जानकारी मिलने पर वन रक्षक भी मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर पेड़ काट रहे अराजकतत्व भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव मुबारकपुर सितरा में एक आम का बाग है। रविवार को कटान माफिया के लोग यहां हरे का पेड़ काट रहे थे। इन लोगों ने एक-एक कर करीब 45 पेड़ काट दिए। किसी ग्रामीण ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन रक्षक आकाश अपने साथियों के मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर पेड़ काट रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। वन रक्षक को मौके पर 45 पेड़ कटे हुए मिले हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो वन विभाग और पुलिस विभाग की मिलीभगत से जिले में अवैध कटान का कारोबार तेजी से चल रहा है। बताते हैं कि प्रतिदिन पांच सौ से अधिक हरे पेड़ों का कटान हो रहा है। जिला वन अधिकारी एस सुंदरेश ने बताया कि पेड़ काटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। यदि जुर्माना अदा नहीं किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed