फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Madrasas will be modernized if Congress comes to power: Munir

कांग्रेस सत्ता में आई तो मदरसों का होगा आधुनिकीकरण : मुनीर

Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Madrasas will be modernized if Congress comes to power: Munir
कासगंज में कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी पत्रकारों से व? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलीगढ़ मंडल के प्रभारी मुनीर अकबर ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने 16 सूत्रीय संकल्प पत्र अल्पसंख्यक इकाई की ओर से प्रस्तुत किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस की राज्य में सरकार बनी तो मदरसों का आधुनीकरण होगा।
विज्ञापन

प्रदेश उपध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव व जिले के प्रभारी असद फारुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर है तब से बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक समुदाय का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का सरकार में लगातार प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी घटती जा रही है। कांग्रेस सरकार में देश के विभिन्न राज्यों में पांच मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाए। अल्पसंख्यक समुदाय का वोट लेने वाली सपा ने 2012 में मुस्लिम समाज के हित में लिए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भरोसा करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय का कांग्रेस की ओर रुझान है। निश्चित ही आगामी विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहूमत के साथ कांग्रेस का आना तय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 सितंबर से अल्पसंख्य कांग्रेस उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तावित 16 सूत्रीय संकल्प पत्र को एक माह में 20 लाख अल्पसंख्य समुदाय तक पहुंचाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिला चेयरमैन अबरार अहमद, मुख्य संगठक दीपकुमार पांडे, जिलाध्यक्ष अदनान खान, मोहसिन खान, वारिस अंसारी, इमामुद्दीन, जब्बार शेरवानी, लईक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed