{"_id":"6432305b6df1098b20003968","slug":"madman-fell-behind-to-get-married-said-if-i-don-t-get-married-will-spoil-the-face-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी करने के लिए पीछे पड़ गया सिरफिरा, बोला- मेरी नहीं हुई, तो बिगाड़ दूंगा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी करने के लिए पीछे पड़ गया सिरफिरा, बोला- मेरी नहीं हुई, तो बिगाड़ दूंगा चेहरा
Sun, 09 Apr 2023 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:56 AM IST
सार
आगरा में एक युवती सिरफिरे युवक से परेशान है। आरोपी शादी की जिद करने पर अड़ा है। मना करने पर तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी है। युवती के परिजन ने सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन
girl crime, rape demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती को शाहदरा एक युवक परेशान कर रहा है। पहले रास्ते में फिर एक दिन घर में घुसकर छेड़छाड़ की। परिजनों को धमकाया। कहा कि या तो बेटी की शादी मुझसे करा दो वरना तुम्हारी बेटी का चेहरा तेजाब से बिगाड़ दूंगा। बेटे को भी जान से मार डालूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि शाहदरा निवासी हिमांशु से पहले केवल जान-पहचान थी। अब वह परेशान कर रहा है। रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देता है। कहता है कि या तो मुझसे शादी कर लो नहीं तो तुम्हें कहीं का नहीं छोडूंगा। तुम जहां भी शादी करोगी, वहीं पहुंच कर हंगामा कर दूंगा। 17 मार्च को छत के रास्ते घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की।
विज्ञापन
घर से निकलना हुआ मुश्किल
फिर 26 मार्च की शाम घर पर आ गया। मां को धमकी दी। कहा कि या तो मेरी शादी करा दो नहीं तो मैं तुम्हारे बेटे को जान से मार दूंगा। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन