{"_id":"574b4d3a4f1c1b7a2810932d","slug":"made-illegal-bus-stand-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बना दिया अवैध बस अड्डा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बना दिया अवैध बस अड्डा
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 30 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
अवैध बस स्टैंड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
150 बसें, 50 मेटाडोर और 40 अन्य छोटी गाड़ियां... इन सभी का संचालन हाईवे से। बिल्कुल बस अड्डे सा नजारा है न्यू आगरा थाना के पास भगवान टाकीज पर। दिन भर हाईवे जाम रहता है। बस संचालक दबंगई दिखाते हैं। सवारियों को हाथ पकड़कर बस में बैठा लेते हैं। मगर पुलिस जानकर भी अनजान बनी है। इस डग्गामारी के चलते घाटे में जा रही रोडवेज के अफसर परेशान हैं। मगर उनकी दरखास्त पर प्रशासन कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं। शायद इसलिए क्योंकि बसें सत्ताधारी नेताओं की बताई जाती हैं।
बस अड्डा ही नहीं, यहां वाहनों की अवैध पार्किंग भी बन गई है। ओवरब्रिज के नीचे डग्गामार वाहन खड़े किए जा रहे हैं। पहले यहां ठेल-ढकेल वाले खडे़ होते थे, उन्हें दबंगों ने खदेड़ दिया।
इन रूट पर चलती हैं गाड़ियां
एटा, मैनपुरी, कासगंज, फीरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, सादाबाद, फरह, वृंदावन, गोवर्धन समेत कई रूट हैं।
आटो की पार्किंग हो गई खत्म
ओवर ब्रिज के नीचे चार साल पहले तत्कालीन एसपी ट्रैफिक ने एमजी रोड पर दौड़ने वाले आटो के लिए पार्किंग बनवाई थी। इसमें खड़े करने के बाद आटो सवारियां भरते थे, लेकिन एसपी ट्रैफिक के हटते ही पार्किंग में आटो खड़ा होना बंद हो गया। अब डग्गेमार वाहन चालकों ने इस पार्किंग को भी कब्जा लिया है।
विज्ञापन
डग्गेमार बसों के संचालन से रोडवेज को लाखों के राजस्व का नुकसान प्रतिदिन हो रहा है। इस बारे में वीडियोग्राफी कराकर भी परिवहन मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। शासन-प्रशासन को भी कई दफा पत्र लिखे गए हैं, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। -एसके शर्मा, आरएम, रोडवेज
डग्गेमार वाहन चालक पहले अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर खड़े होते थे, वहां से उन्हें खदेड़ दिया गया। अब भगवान टाकीज चौराहे पर खड़े होने की शिकायत मिल रही है। जल्द अभियान चलाकर इन्हें खदेड़ा जाएगा। - एके सिंह, आरटीओ (प्रवर्तन)
पुलिस ने पहले कार्रवाई की है, अब फिर से शिकायत मिल रही है, इस पर एक्शन लिया जाएगा, डग्गामार वाहन हाईवे पर खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। - सुशील घुले ( एसपी सिटी)