फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maa Mahagauri worshiped on Ashtami

नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी की हुई पूजा अर्चना

Wed, 13 Oct 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Maa Mahagauri worshiped on Ashtami
मैनपुरी। बुधवार को नवरात्र के आठवें दिन जिलेभर में माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। शहर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूजा की। अन्य मंदिरों में भी सुबह और शाम को माता के भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। शीतला देवी मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना की।माता के मंदिर में भक्तों ने नेजा और घंटा चढ़ाकर मनौती मांगी। महाकाली मंदिर पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। यहां पुजारी गीतमदास की उपस्थिति में भक्तों ने आहुतियां दीं। प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर और अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। शहर के अलग-अलग स्थानों पर सजे माता के पंडालों में भी भजन कीर्तन के साथ पूजा अर्चना के कार्यक्रम चलते रहे। शहर के निकटवर्ती गांव रठेरा में पंडाल में माता की मूर्ति सामने मंगलवार की रात संकीर्तन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
ग्रामीण अंचल में भी माता की भक्ति को उमड़ रही भीड़
बेवर/ करहल। बेवर के मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित शक्तिपीठ मां गमा देवी धाम पर नवरात्र में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। बुधवार को माता के मंदिर में जिले भर से पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना की। माता महागौरी की पूजा के दौरान हुई आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। कस्बा करहल में भी नवरात्र पर माता के मंदिर माता के जयकारों से गूंज रहे हैं। नगर के बाग वृंदावन, देवीरोड दुर्गा मंदिर, मां शीतलाष्टमी देवी,, मोटामल, साईं बाबा, बालाजी आदि मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ देखी गई। इसके अतिरिक्त कुरावली, भोगांव, किशनी, कुसमरा, घिरोर, बरनाहल आदि स्थानों पर भी माता के मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक पूजन का दौर चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed