फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'M' factor dominates in Maya rally

माया की रैली में ‘एम’ फैक्टर रहा हावी

Mon, 22 Aug 2016 12:49 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा Updated Mon, 22 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
'M' factor dominates in Maya rally
मायावती - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मैदान मीना बाजार का। मंडलीय रैली बसपा अध्यक्ष मायावती की। ‘एम’  फैक्टर का यह संयोग न केवल पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से जुड़ा, बल्कि पूरी रैली में यह ‘एम’ फैक्टर हावी भी रहा। मोदी, मुलायम, मोहन भागवत, मुस्लिम, मान सम्मान, मौर्य और मीडिया पर ही मायावती का फोकस रहा।
विज्ञापन

सर्वजन हिताय रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नौ बार मोदी, 15 बार भाजपा, 13 बार सपा, तीन बार मुलायम, एक बार अखिलेश, कांग्रेस का छह बार नाम लिया, लेकिन फोकस पूरी तरह से मोदी और मुलायम पर ही रहा। मोदी सरकार पर सबसे ज्यादा हमले के बाद बारी मुलायम की आई। गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर कानून व्यवस्था पर मुलायम को घेरा तो महिला उत्पीड़न की घटनाओं को रैली में प्रमुखता से उठाया तो वहीं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी सवाल पूछे। माया ने मिशन मूवमेंट पर बसपा कार्यकर्ताओं से स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर कहा कि बड़े से बड़े नेता व्यक्तिगत स्वार्थ या विरोधी दलों के हाथों में खेलकर पार्टी से चले जाते हैं तो अकेले ही जाते हैं। समाज अपना नया नेता तैयार करता है। मुस्लिम समाज को साथ जोड़ने पर जोर दिया तो मीडिया में बसपा छोड़कर जाने वालों की खबरें ज्यादा दिखाने पर हमले भी किए। बसपा में मची भगदड़ और टिकट बेचने के आरोप पर सफाई देते हुए माया ने कहा कि विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं। अगर पार्टी में भगदड़ मची है, नेता छोड़ रहे हैं तो टिकट कौन खरीद रहा है। मेट्रो और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को उन्होंने अपने कार्यकाल का बताया। कहा कि 2008 में उन्होंने दोनों प्रोेजेक्ट शुरू किए।
विज्ञापन


धम्म चेतना यात्रा में नकली बौद्ध भिक्षु
माया ने कहा कि दलित वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा धर्म की घिनौनी राजनीति कर रही है। दलितों, पिछड़ों को हिंदू हिंदू कहकर साथ जोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे तो बौद्ध धर्म की आड़ में धम्म चेतना यात्रा निकाली। आरएसएस के लोगों को नकली दलित बनाया, सिर मुंडवाया और नकली बौद्ध भिक्षु बनाकर मोदी के इशारे पर भेजा, लेकिन उनके षणयंत्र की पोल खुल गई। यात्रा को बीच में छोड़कर भागना पड़ा। भाजपा के इस कदम से दलित समाज एकजुट हो गया, लेकिन सावधान भी रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed