फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lunar eclipse on Sharad Purnima after 30 years what astrologers say auspicious or inauspicious

कासगंज: शरद पूर्णिमा पर 30 साल बाद लग रहा चंद्रग्रहण, शुभ या अशुभ, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

Sat, 28 Oct 2023 10:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 28 Oct 2023 10:14 AM IST
सार

Chandra Grahan 2023:  शरद पूर्णिमा पर इस बार 30 साल बाद चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इसके साथ ही  गज केसरी, बुधादित्य सहित कई योग भी बन रहे हैं। इसे लेकरा जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य...

विज्ञापन
Lunar eclipse on Sharad Purnima after 30 years what astrologers say  auspicious or inauspicious
प्रयागराज में चंद्रग्रहण। - फोटो : ANI

विस्तार

Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा पर खीर में चंद्रमा की अमृत किरणों की वर्षा के लिए इस बार श्रद्धालुओं को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। शरद पूर्णिमा पर 30 साल बाद खगोलीय घटना होने जा रही है। इस शरद पूर्णिमा पर शनिवार यानि आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण का असर एक घंटा 18 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन

ग्रहण को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। धार्मिक मान्यता से जुडे लोगों ने ग्रहण को देखते हुए सूतक विचार, खीर भोग, उपवास आदि के बारे में जानकारी की। ग्रहण के राशि पर असर, उपाय आदि के बारे में भी जानकारी की। जिससे यदि ग्रहण का राशि पर बुरा असर हो तो उससे बचने के लिए उपाय किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य मुकुंद बल्लभ भट्ट बताते हैं कि शरद पूर्णिमा पर 30 साल बाद ग्रहण का संयोग बन रहा है। इस दिन गज केसरी, बुधादित्य योग, शश, सौभाग्य, सिद्धि, मंगल आदित्य योग का संयोग रहेगा। एक साथ इतने योग काफी फलदायक हैं।
विज्ञापन

पंडित राहुल वशिष्ठ ने बताया कि इस दिन खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण अश्विनी नक्षत्र (जिनका नाम चू, चे, चो, ला वर्ण से आरंभ होता है) एवं मेष राशि वालों को रोग, कष्ट, पीड़ा आदि प्रदायक है, इसलिए ग्रहण के दर्शन न करें। इस दिन उपवास रखने वाली महिलाएं उग्रहण के बाद ही स्नान कर चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत खोल सकेंगी।

उग्रहण होने के बाद स्नान करके ही खीर तैयार करके चंद्रमा की रोशनी में यानि रात्रि 2.23 बजे के बाद रखी जा सकेगी। सूतक शाम 04 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ हो जाएंगे तथा विरल छाया प्रवेश रात्रि 11 बजकर 32 मिनट पर होगा। इस ग्रहण के प्रभाव से पशुओं में बीमारी, मनुष्यों में झगड़े हों, प्रत्येक प्रकार के अन्न में मंदी हो, तूफ़ान, अच्छी वर्षा, सरसों, अलसी, गुड़, शक्कर, सोना, चांदी, शेयर, घी, रुई, मसूर, खांड, वनस्पति, रसदार पदार्थ व सूत में तेजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed