फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lucknow Sports College has won the title

स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने किया खिताब पर कब्जा

Wed, 16 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Sports College has won the title
हाॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला आगरा
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य आमंत्रण पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने लखनऊ मंडल की टीम को 4-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार विपुल पुरोहित ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हाकी संघ के बैनर तले पांच दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। मंगलवार शाम तीन बजे से फाइनल मैच खेला गया। स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ की टीम ने शुरू से ही बेहतर खेल दिखाया। राहुल ने दो गोल, बृजेश और शिवम ने एक-एक गोल दागा। जवाब में लखनऊ मंडल की ओर से एनुलहक एक ही गोल कर पाए। निर्णायकों में जावेद अल्ताफ, एम. जावेद, नितिन सक्सेना, शाहिद अंसारी, शकील खान आदि शामिल रहे।  समापन समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा और उप क्रीड़ा अधिकारी एसएस चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम, श्याम भोजवानी, सुधीर नारायण, डा. निर्मल चोपड़ा, गीता चतुर्वेदी, संजय नेहरू आदि की मौजूदगी रही। संचालन रीनेश मित्तल ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed