{"_id":"56e85beb4f1c1b3a478b45b6","slug":"lucknow-sports-college-has-won-the-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने किया खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने किया खिताब पर कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
हाॉकी टीम
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य आमंत्रण पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने लखनऊ मंडल की टीम को 4-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार विपुल पुरोहित ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हाकी संघ के बैनर तले पांच दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। मंगलवार शाम तीन बजे से फाइनल मैच खेला गया। स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ की टीम ने शुरू से ही बेहतर खेल दिखाया। राहुल ने दो गोल, बृजेश और शिवम ने एक-एक गोल दागा। जवाब में लखनऊ मंडल की ओर से एनुलहक एक ही गोल कर पाए। निर्णायकों में जावेद अल्ताफ, एम. जावेद, नितिन सक्सेना, शाहिद अंसारी, शकील खान आदि शामिल रहे। समापन समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा और उप क्रीड़ा अधिकारी एसएस चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम, श्याम भोजवानी, सुधीर नारायण, डा. निर्मल चोपड़ा, गीता चतुर्वेदी, संजय नेहरू आदि की मौजूदगी रही। संचालन रीनेश मित्तल ने किया गया।