फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lucknow beat mathura in cricket

मथुरा को हराकर लखनऊ की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
lucknow beat mathura in cricket
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिश्चियन मैदान पर महाराजा तेज सिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चौथे क्वाटर फाइनल मैच में क्रिकेट एकेडमी लखनऊ ने राका क्रिकेट क्लब मथुरा को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रिकेट एकेडमी लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28.2 ओवर में 146 रन बनाए। लखनऊ के बल्लेबाज सौरभ सिंह ने 34, शौर्य सिंह ने 27 और प्रियांशु पांडेय ने 26 रनों की पारी खेली। मथुरा की ओर से भीम ने चार, सूरज ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राका क्रिकेट क्लब मथुरा की पूरी टीम 25.4 ओवर में 122 रन पर ही सिमट गई। मथुरा की ओर से विनीत कुमार ने सर्वाधिक 28, साहेब ने 20 और भीम ने 14 रन का योगदान दिया। लखनऊ के हासिम ने तीन, आयुश और विपिन ने दो-दो विकेट प्राप्त किये। मैच में अंपायरिंग विजय प्रताप सिंह और शिशिर मल्होत्रा ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश और कमेंट्री सुनील शुक्ला ने की। पूर्व में प्रतियोगिता संयोजक पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। लखनऊ के शौर्य सिंह को मैनऑफद मैच का पुरस्कार एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह ने प्रदान किया।
विज्ञापन

मैच के दौरान एमसीए सचिव बीडी शुक्ला, आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, विकास मिश्रा, चेतन चतुर्वेदी, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed