{"_id":"601ed1ec8ebc3ebb642ebbff","slug":"lpg-celendeat-rate-increase-after-bught-kasganj-news-agr4795664140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई: 745.50 रुपये खर्च करने होंगे रसोई गैस के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई: 745.50 रुपये खर्च करने होंगे रसोई गैस के लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आम बजट के बाद महंगाई का झटका लगना शुरू हो गया है। तेल निर्माता कंपनियों ने फिर से घरेलू एलपीजी की कीमतों में 25 रुपये की वृद्घि कर दी है। अब सिलिंडर खरीदने के लिए 745.50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
रसोई गैस की कीमतें नवंबर के बाद से लगातार बढ़ रही हैं। रसोई गैस के लिए अब लोगों को 620.50 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। दिसंबर माह आते ही कीमतें बढ़ना शुरू हो गईं। तेल निर्माता कंपनियों ने 1 दिसंबर को 50 रुपये बढ़ाए। उसके बाद फिर से 15 दिसंबर को 50 रुपये बढ़ा दिए। अब बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर में 25 रुपये की वृद्घि कर दी। इस तरह दो माह में 125 रुपये की वृद्घि हो चुकी है। ऐसे लगातार बढ़ रही रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से घर का बजट प्रभावित होने से गृहणियां काफी परेशान हैं।
महंगाई से पहले ही आम आदमी काफी परेशान है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर से वृद्घि कर दी। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए प्रयास करने चाहिए। -विमला, गृहणी
विज्ञापन
आम बजट को आए अभी कुछ दिन ही हुए हैं। इसी के साथ ही महंगाई ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही है। । सरकार ने सब्सिडी भी घटा दी है। - कांति देवी, गृहणी